झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

1 नवंबर से 7 नवंबर तक झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की चौथी संस्करण का आगाज किया जा रहा है

जमशेदपुर-आज झारखण्ड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के संस्थापक संजय उदय सत्पथी एवं राजू मित्रा ने ट्राइबल कल्चरल सेंटर सोनारी के सभागार में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमें हर्ष उल्लास की अनुभूति हो रही है कि वर्ष 2018 में पहल की गई प्रथम झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मिल का पत्थर स्वरूप न केवल जमशेदपुर बल्कि झारखंड एवं पूरे देश से इसकी सराहना मिली
इस वर्ष भी 1 नवंबर से 7 नवंबर तक झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की चौथी संस्करण का आगाज किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से 1 नवंबर से 6 नवंबर तक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें एक से 2 नवंबर* से श्रीनाथ विश्वविद्यालय एवं करीम सिटी कॉलेज में प्रदर्शन फिल्मों का किया जाएगा  एवं 3 नवंबर से 6 नवंबर तक माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में फिल्मों का भव्य रूप से प्रसारण किया जाएगा
फिल्मों को देखने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है जिसके कारण पूरे जमशेदपुर से किसी भी व्यक्ति विशेष को एंट्री की कोई मनाही नहीं है इन फिल्मों को देखने के लिए खास तौर पर कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चो को जरूर आना चाहिए ताकि वे समाज के प्रति जागरुक एवं सुदृढ़ हो सकें
7 नवंबर 2023 को अवार्ड नाइट एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से झारखंड के कलाकारों का कल्चरल प्रोग्राम के साथ शुरू किया जाएगा जिसमें बॉलीवुड के कलाकार शामिल होंगे एवं बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्ट्रेस मंदाकिनी का भव्य स्वागत किया जाएगा साथ ही साथ झारखंड के पद्मश्री मुकुंद नायक का स्वागत किया जाएगा इसके साथ ही साथ फिल्मों के विभिन्न वर्गो में पुरस्कार का वितरण किया जाएगा
विजेताओं को हमारे संरक्षक एवं हमारे प्रायोजकों के साथ ही साथ मंदाकिनी एवं पद्मश्री मुकुंद नायक द्वारा पुरस्कार का वितरण किया जाएगा
महत्वपूर्ण बात यह भी है की हमारे ओर से कला से निपूर्ण झारखंड के माटी में कई सालों से जिन्होंने योगदान दिया उन्हें झारखण्ड सम्मान से भी नवाजा जाता है
फाउंडर संजय उदय सत्पथी एवं फाउंडर राजू मित्रा ने बताया कि प्रवेश के लिए निशुल्क एंट्री पास रखा गया है वह आप करीम सिटी कॉलेज ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ,आरबीएस कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एवं असमा इंडिया आदित्यपुर से जाकर अपना आईडी प्रूफ दिखाकर ले सकते हैं
कार्यक्रम को सफल बनाने में एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य शालिनी प्रसाद , नेहा तिवारी, बीपेंद्र सिन्हा संरक्षक के रूप मे भरत सिंह, सुखदेव, महतो, पूर्वी घोष, मिथिलेश कुमार अरुण बांकरेवाल का महत्वपूर्ण योगदान है
फेस्टिवल के ट्रेनी प्रबंधक के रूप में जमशेदपुर वोमेन यूनिवर्सिटी की मास कम्युनिकेशन विभाग की भूमिका कुमारी के साथ दिव्यांशी कुमारी, जिया सिंह, ज्योति कुमारी, रितिका, पूजा और फिरदौस है। फेस्टिवल मे महत्वपूर्ण सदस्य में अभिषेक सारंगी, फाउंडर सदस्य मनमोहन मिश्रा,सुधीर कुमार, राजेश प्रधान, राज प्रामाणिक, अमित सिंह, जोली पति सत्पथी, सुदर्शना सत्पथी, अभय सत्पथी, स्मारिका मिश्रा भी सम्मिलित रहेंगे