झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

यूक्रेन महायुद्ध गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत,भारत ने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब किया, यूक्रेन बोला

यूक्रेन महायुद्ध गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत,भारत ने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब किया, यूक्रेन बोला

रूस और यूक्रेन के बीच महायुद्ध के छठवें दिन भीषण जंग जारी है भारी गोलाबारी बमबारी की खबर है। इसी बीच गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत की खबर है। इस खबर की पुष्टि विदेश मंत्रालय ने करते हुए भारतीय छात्र की मौत पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब किया है।
सूत्रों के मुताबिक यूक्रेन के खारकीव में भारतीय छात्र कर्नाटक का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसका नाम नवीन बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर यूक्रेन का कहना है कि रूस के गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत हुई है।