झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

ये हैं दुनिया का सबसे बड़ा परिवार,100 कमरों के घर में 39 पत्नियों के साथ रहता है ये शख्स

आज के समय में दुनिया में एकल परिवार का चलन बढ़ गया है। भारत में काफी समय से जॉइंट फैमिली  है लेकिन अब यहां भी एकल परिवार ही ज्यादातर देखे जाते हैं। शादी-ब्याह के मौकों पर ही रिश्तेदार जुटते हैं और आपस में एक-दूसरे से बातचीत कर पाते हैं। लेकिन भारत के मिजोरम में रहने वाले एक परिवार ने आज के समय में भी जॉइंट फैमिली के चलन को बनाए रखा है। सबसे ख़ास बात है कि इस परिवार में एक दो नहीं, बल्कि 181 सदस्य रहते हैं। इस परिवार को दुनिया के सबसे बड़े परिवार में गिना जाता है। ये परिवार 100 कमरों के घर में रहता है। आइये आपको बताते हैं कैसे कटता है इस बड़े परिवार का पूरा दिन…
भारत के मिजोरम में  जिओना चाना दुनिया के सबसे बड़े परिवार को चलाने के लिए जाने जाते हैं। जिओना की 39 पत्नी है। इनसे उनके 94 बच्चे हैं। परिवार में 14 बहु और 33 पोते-पोतियां हैं। कुल मिलाकर इस परिवार में 181 लोग हैं।

जियोना अपनी जॉइंट फैमिली के साथ मिजोरम के बटवंग गांव में एक बड़े से मकान में रहते हैं। पहाड़ों के बीच अपना परिवार चलाने के लिए वो बेटों  बढ़ई का काम करते हैं। इनके घर में कुल 100 कमरे हैं।

इतने बड़े परिवार के रहने के लिए बड़े से घर में एक बड़ा किचन भी है। 181 सदस्यों के लिए खाना बनाने के लिए परिवार की महिलाएं सुबह से ही जुट जाती हैं। घर की महिलाएं भी खेतों में काम करती हैं। घर को चलाने में उनका काफी योगदान रहता है। जियोना की पहली पत्नी सबके बीच काम बांटती है। और सबके काम करने के तरीके पर भी नजर रखती है। बात अगर खाने की करें, तो किचन में सुबह से ही तैयारी शुरू हो जाती है। परिवार के मुखिया के मुताबिक, जितने राशन में एक परिवार का दो महीना निकलता है उतने में यहां एक दिन का खाना बनता है।

एक दिन में यहां 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 60 किलो सब्जियां, 30 से 40 मुर्गियां और दर्जनों अंडे बनाए जाते हैं। इसके अलावा पूरा परिवार 20 किलो फल भी खाता है।

इसके अलावा  इस परिवार को चुनाव के समय भी काफी महत्व दिया जाता है। ये परिवार जिस भी पार्टी को सपोर्ट करते है उनकी जीत तय होती है। इतने बड़े परिवार के साथ रहने को लेकर कई लोगों को आश्चर्य है।