झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

विधायक तमाड विकास सिंह मुंडा ने मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को समापन समारोह के दौरान अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

तमाड़ विधान सभा क्षेत्र के बुंडू स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के क्रीड़ांगन में आयोजित पूर्व विधायक शहिद रमेश सिंह मुंडा स्मारक पांच दिवसीय खेल महोत्सव 2022 के समापन समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के जल संसाधन मंत्री मिथलेश ठाकुर की उपस्थित में विधायक तमाड विकास सिंह मुंडा ने मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को समापन समारोह के दौरान अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं राज्य का नाम रोशन करने के लिए सभी पदक विजेताओं और एसोसिएशन के पदाधिकारी को अपनी शुभकामनाएं और बधाई दिया समापन समारोह के दौरान मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के सम्मानित होने वाले अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पदक विजेताओं और पदाधिकारी के नाम:
१.अवतार सिंह 🙁 निवासी- सोनारी , जमशेदपुर , जिला -पूर्वी सिंहभूम)- अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं राष्ट्रीय स्टार के साइकिलिस्ट, वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में प्रतिभागी एवं भारतीय टीम के मैनेजर , चेन्नई में आयोजित वर्ष 2022 के मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप के 70 प्लस आयु वर्ग में जैवलिन थ्रो स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता।

२. संजीव कुमार तोमर : (निवासी : घोड़ाबांधा, टेल्को, जमशेदपुर , जिला -पूर्वी सिंहभूम ) – अंतरराष्ट्रीय एथलीट, एशियाई मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप -2019 के हैमर थ्रो के स्वर्ण पदक और डिस्कस थ्रो के रजत पदक विजेता , आयु वर्ग 45 प्लस – वर्ष 2022 चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के :
* हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक
* डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक विजेता। ।

३. हुसैनी लोहरा : (निवासी – लोहरदगा जिला ) : आयू वर्ग- 70 प्लस, चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप-2022 के
*लॉग जंप स्पर्धा के कांस्य पदक विजेता।

४. मानिक लाल चटर्जी : (निवासी- बिरसा नगर, टेल्को ,जमशेदपुर जिला- पूर्वी सिंहभूम) आयु वर्ग -70 +
चेन्नई में आयोजित वर्ष 2022 के नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के
* 3000 स्टेपल चेस दौड़ में कांस्य पदक विजेता।
* पैदल चाल प्रतियोगिता के राष्ट्रीय पदक विजेता।

५. निशि रानी मानकी : (निवासी- एग्रीको, जमशेदपुर, जिला- पूर्वी सिंहभूम) आयु वर्ग -60 + । हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर वुमेन एथलेटिक चैंपियनशिप 2022 के
*गोला फेंक की स्पर्धा में रजत पदक।
*80 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता।

६. सीता कुमारी 🙁 निवासी- रांची जिला ) आयु वर्ग – 45 + , नेशनल मास्टर्स वुमेन्स एथलेटिक चैंपियनशिप 2022 हैदराबाद में आयोजित:
*400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक।
*100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक।

७. श्याम कुमार शर्मा -(निवासी- टेल्को, बारेगोडा, जमशेदपुर , जिला पूर्वी सिंहभूम )।
*राष्ट्रीय स्तर के खेल उद्घोषक एवं
*तकनीकी अधिकारी,
*खेलो में विशेष योगदान के लिए।

८. ज्ञान सिंह -(निवासी – बुंडू -जिला रांची, ) –
*पूर्व राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त मशहूर एथलीट ,
वरीय पदाधिकारी मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड को भी आयोजन की सफलता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा ग्यारह से पन्द्रह नवंबर तक साई एथलेटिक्स स्टेडियम गुवाहाटी असम में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में आज का दिन जमशेदपुर के लिए खास रहा जबकि जमशेदपुर के ही गोविंदपुर निवासी हिमांशु कुमार सिंह ने अपने आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊंची कूद की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जितने में कामयाब रहे। हिमांशु राष्ट्रीय कीर्तिमान तोड़ते- तोड़ते दो सेंटीमीटर से चुक गए । हिमांशु कुमार सिंह का अब तक का यह किसी भी राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता का श्रेष्ठ प्रदर्शन है। वर्तमान में हिमांशु कुमार सिंह टाटा स्टील एथलेटिक्स ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षु खिलाड़ी हैं ।आज के दिन टाटा एथलेटिक ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक संजीव कुमार में इस शानदार सफलता के उपरांत जश्न का माहौल है। प्रशिक्षक संजीव कुमार ने हिमांशु कुमार सिंह को स्वर्ण पदक जितने पर विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामना दिया।