झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

उप मुखिया ने नव पदस्थापित वीडीओ को बुके देकर स्वागत किया

जमशेदपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार के पदभार ग्रहण करने के पश्चात जमशेदपुर प्रखंड के उप मुखिया वीडीओ के कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट कर बुके देकर उनका स्वागत किया।

स्वागत करने के बाद जनहित से संबंधित समस्याओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष रखा गया। वीडीओ सारी समस्याओं से अवगत होकर उप मुखिया को आश्वासन दिया कि सरकार के गाइड लाइन के अनुसार ही अब कार्य संपन्न होगा। जरूरत पड़ने पर दोषियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
इस मौके पर उप मुखिया सुनील गुप्ता, हरीश कुमार, कुमोद यादव,पवन शर्मा, देबू गोप बिरजू पात्रो,पंसस विश्वजीत भगत समाजसेविका मुनमुन चक्रवर्ती सहित कई लोग उपस्थित थे।