लोकआस्था के प्रमुख तीर्थ स्थल अयोध्या में रामजन्मभूमि में मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन को लेकर जमशेदपुर में उत्साहित हिंदू संगठनों के आयोजनों पर जिला प्रशासन द्वारा रोक लगाये जाने के निर्णय पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने जमशेदपुर जिला प्रशासन के इस निर्णय को अविवेकपूर्ण और अप्रासंगिक करार देते हुए कहा कि सूबे की हेमंत सरकार रामभक्तों की आस्था और धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही है। दिनेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के इशारों पर तुष्टिकरण की राजनीति के लिए ऐसे अप्रासंगिक और बाध्यकारी आदेश जारी करवाये जा रहे हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना पर श्रीराम भक्तों का उत्साह हावी है। अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हिंदू जनमानस की वर्षों पुराने संकल्प की सिद्धि है। कहा कि मंगलवार को ही प्रदेश भाजपा ने मंदिरों और देवस्थानों पर उल्लासपूर्ण धार्मिक आयोजनों के लिए सशर्त अनुमति देने के लिए राज्य सरकार का ध्यानाकृष्ट कराया था। इसके बावजूद हेमंत सरकार तुष्टिकरण की राजनीति पर अडिग है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि जमशेदपुर जिला प्रशासन और राज्य सरकार को अपने तुगलकी फ़रमान पर पुनर्विचार करनी चाहिए ताकि रामभक्तों की भावना का सम्मान रहे।
सम्बंधित समाचार
विद्यापति वार्षिक समारोह प्रचार प्रसार हेतु मिथिला रथ यात्रा शहर के कोने कोने में जाकर सभी मैथिल भाषा भाषियों सहित आमजन को समारोह का हकार देगा
अपने नए प्रोजेक्ट के लिए राजश्री प्रोडक्शन ने ‘न्यूकमर्स इनिशिएटिव’ के साथ हाथ मिलाया
जमशेदपुर के सभी अखाड़ा समितियों की 200 से भी अधिक अखाड़ा जिसमें शामिल थे एक बैठक ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह अखाड़ा समिति के संरक्षक अभय सिंह के नेतृत्व में हुई