झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

ठंड से कांपते असहाय लोगों के लिए सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने उठाया कदम रात के अंधेरे में संस्था के सदस्यों के साथ कुणाल षाड़ंगी ने सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच किया कंबल वितरण

ठंड से कांपते असहाय लोगों के लिए सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने उठाया कदम रात के अंधेरे में संस्था के सदस्यों के साथ कुणाल षाड़ंगी ने सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच किया कंबल वितरण

जमशेदपुर। शहर में शीतलहर और सर्द हवाओं से कड़कती ठंड को देखते हुए मानगो चौक, बिस्टुपुर राम मंदिर, एमजीएम अस्पताल और रेलवे स्टेशन के आसपास सड़क के किनारे ठिठुरते सैकड़ों गरीब और असहाय लोगों के बीच नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाडंगी ने कंबल वितरण किया। कुणाल षाड़ंगी ने संस्था के युवा सदस्यों के साथ देर रात शहर के कई स्थानों पर सोये हुए लोगों के बीच जाकर कंबल वितरण किया। ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को जब रात में अचानक कंबल मिली तो ये लोग काफी प्रसन्न हो गये और संस्था के प्रति धन्यवाद करते हुए भावुक दिखे। नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि संस्था द्वारा गरीब जरूरतमंद और असहाय लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि गरीबों और असहायों को मदद करने से सुकून मिलता है। उन्होंने बताया कि यह निश्चय किया कि जितना हो सके असहाय और जरूरतमंद लोगों को भीषण ठंड से बचाने की कोशिश यूं ही जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नाम्या स्माईल फ़ाउंडेशन के द्वारा चलाए जा रहे ‘कंबल का संबल’ अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों पर जाकर खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े और कंबल का वितरण का कार्यक्रम अभी जारी है। यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।
इस मौके पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सदस्य विमल बैठा, सुदीप्तो दे राणा, संदीप शर्मा बौबी, विजय सोय, राज मिश्रा, सतप्रीत सिंह, रोशन अग्रवाल, इंदर सिंह, अनुराग पात्रा, मयंक अग्रवाल, गर्व अग्रवाल, गोपी शर्मा, संतोक सिंह, अमन सिंह राजबीर भाटिया, गोल्डी सिंह समेत कई युवा उपस्थित थे।