झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

ठंड को देखते हुए मानगो नगर निगम के द्वारा असहाय गरीबों के बीच कंबल बांटे गए

ठंड को देखते हुए मानगो नगर निगम के द्वारा असहाय गरीबों के बीच कंबल बांटे गए

कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के नेतृत्व में मानगो नगर निगम के चौक चौराहों फुटपाथ पर सोए हुए गरीब,असहाय शहरी गरीब,जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटे गए। कई लोगों को नगर निगम द्वारा संचालित आश्रय गृह में भेजा गया। बढ़ती ठंड से राहत देने के लिए अभियान चलाया गया। बुजुर्ग पथ विक्रेता ,दिव्यांग, असहाय को कंबल देते हुए ठंड से बचने की नसीहत दी गई एवं सरकार द्वारा संचालित आश्रय गृह में आश्रय लेने को कहा गया।
कार्यपालक पदाधिकारी ने ठंड को देखते हुए प्रतिदिन अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
इस अवसर पर सीएमएम निर्मल कुमार नगर प्रबंधक निशांत कुमार एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।*=============================*