जमशेदपुर, बिरसानगर क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने पीड़िता के परिजनों के संग शहर के वरीय पुलिस अधीक्षक एम तमिल वणन से मुलाकात कि गुंजन यादव ने पीड़िता के चाचा व बिरसानगर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के संग एसएसपी से मिलकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले को स्पीड ट्रायल जांच कर फास्टट्रेक कोर्ट में ले जाने, पीडि़त परिवार को सुरक्षा देने, प्रकरण की शीघ्र जांच करने व संलिप्त दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि बिरसानगर की बहन के साथ हुए इस विभत्स घटना की जितनी निंदा की जाय कम है।
टेल्को थीम पार्क में निरन्तर हो रही ऐसी घटनाओं से लौहनगरी शर्मसार हो रही है। उन्होंने टेल्को के थीम पार्क में व्याप्त असुरक्षा व रोशनी की बदइंतजामी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर प्रशासन पार्क में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नही कर पा रही है तो पार्क में ताला लगा दें। कहा कि भाजपा जमशेदपुर महानगर पीड़ित परिवार के साथ है, मामले में पीड़िता को उचित न्याय दिलाने हेतु हरसंभव सहयोग करेंगे। इससे पहले गुंजन यादव ने बिरसानगर जाकर पीड़िता के परिजनों से मिलकर हिम्मत बढ़ाया व न्याय दिलाने का हरसंभव भरोसा दिया। उन्होंने बिरसानगर थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली, वहीं उन्होंने मामले में शामिल दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
इस दौरान सुनील केवट, जितेंद्र मिश्रा, बोलटू सरकार, बबलू गोप, नरेश प्रसाद, अभिमन्यु सिंह चौहान समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
सम्बंधित समाचार
मुख्यमंत्री के संभावित जिला भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक समेत जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण
बड़ौदा घाट जमशेदपुर के नजदीक बने रिवरव्यू कॉलोनी, रेलवे सोसाइटी रॉयल कॉलोनी शिवनगर आदि घनी आबादी वाला क्षेत्र जहरीला गैस का शिकार हो रहे हैं
भाजमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा सूर्य मंदिर मारपीट विवाद में उनके विरूद्ध दर्ज मुकदमें में देंगे गिरफ्तारी.