झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

टेल्को स्थित हुडको डैम पर सर्वोदय समिति जमशेदपुर का वन भोज सह वार्षिक आम सभा का आयोजन संपन्न हुआ

जमशेदपुर – आज टेल्को स्थित हुडको डैम पर सर्वोदय समिति जमशेदपुर का वन भोज सह वार्षिक आम सभा का आयोजन संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता सर्वोदय समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान ने की और संचालन सर्वोदय समिति के महासचिव मनोज सिंह ने कीl
इस अवसर पर कोरोना काल  में बेहतर काम करने और बिना भेदभाव के बेहतर चिकित्सा प्रधान करने के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल के डॉक्टर एस एल श्रीवास्तव एवं डॉ राजेश ठाकुर तथा कब्रिस्तान में जोखिम उठाकर कोरोना से मृत व्यक्तियों का अंतिम संस्कार निर्भीकता पूर्वक संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष रियाज़ शरीफ को सर्वोदय समिति की तरफ से शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गयाl सर्वोदय समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी हर्षनाथ सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को फहरा कर सलामी दी।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन बिंदा सिंह सचिव शत्रुघ्न सिंह नगर कांग्रेस कमेटी जमशेदपुर के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद सिंह टेल्को को ऑपरेटिव सोसाइटी के कमेटी मेंबर अश्विनी तिवारी टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा संयुक्त सचिव जी एस सैनी आरके गिरी संतलाल गिरी उमा शंकर शुक्ला केंद्रीय शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा के अध्यक्ष बबन राय समाजसेवी अजमेरी खान अनीस अहमद टाटा मोटर्स एडमिनिस्ट्रेटर रजत कुमार सिंह जम्मू अखाड़ा के संयोजक बंटी सिंह वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट श्रीकांत सिंह महामंत्री पंकज सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सर्वोदय समिति के कोषाध्यक्ष नीरज दुबे संयोजक प्रभुनाथ सिंह उपाध्यक्ष अरुण सिंह सहायक सचिव सिंधु कुमार सिंह कमलेश यादव संजय सिंह वीरेंद्र यादव टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर जयसवाल आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।