झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

तीरंदाजी कोच धर्मेंद्र को द्रोणाचार्य अवार्ड मिलना जमशेदपुर के लिए हर्ष की बात : दिनेश कुमार

टाटा आर्चरी एकेडमी के कोच और तीरंदाज धर्मेंद्र तिवारी को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसपर हर्ष जाहिर करते हुए जिला आर्चरी एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष सह राज्य आर्चरी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्रसन्नता ज़ाहिर किया। उन्होंने इसे जमशेदपुर समेत पूरे राज्य के लिए गौरवशाली पल बताया। दिनेश कुमार ने तीरंदाजी प्रशिक्षक धर्मेंद्र तिवारी के उल्लेखनीय योगदानों के आशय में बताया कि उनके प्रशिक्षण में देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीरंदाजों का उदय होना गर्व की बात है। जिला आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि उनके शाहर आगमन के पश्चात भव्य अभिनंदन किया जाएगा