झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

तीन दिवसीय तक हैदराबाद के Gachibowli एथलेटिक्स स्टेडियम में संपन्न हुआ

जमशेदपुर- दिनांक 4 नवंबर 2022 से 6 नवंबर 2022 तीन दिवसीय तक हैदराबाद के Gachibowli एथलेटिक्स स्टेडियम में संपन्न हुआ सेकेंड नेशनल विमेंस मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से तीन महिला प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण तीन रजत और एक कांस्य समेत कुल सात पदक जितने में कामयाब रही हैं। विजय प्रतिभागियों ने जिन स्पर्धाओं में भाग लेते हुए उम्दा प्रदर्शन किए हैं वह इस प्रकार हैं ‌ प्रतिभागियों में मुख्य रूप से

१.सीता कुमारी – रांची -(35 प्लस आयु वर्ग में) 100 मीटर हर्डल: स्वर्ण पदक,
400 मीटर हर्डल : कांस्य पदक

२. जमशेदपुर की एस एम बारला- जमशेदपुर (55 प्लस आयु वर्ग में):80 मीटर हर्डल : स्वर्ण पदक 300 मीटर हर्डल: रजत पदक ,ट्रिपल जंप : रजत पदक

३.ज्योत्सना निशि रानी मानकी- जमशेदपुर – (60 प्लस आयु वर्ग में) 80 मीटर हर्डल : स्वर्ण पदक,
गोला फेंक : रजत पदक।

राष्ट्रीय स्तर के चैंपियनशिप में झारखंड की महिला टीम के द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए इस अवसर पर मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष-लक्ष्मण उपाध्याय,महासचिव अंतरराष्ट्रीय मास्टर अथिलीट एस के तोमर, संघ के चेयरमैन गुरदेव सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट सतपाल सैनी , साबू जोसेफ , एल एम मोहंता , वर्ल्ड मास्टर एथलीट एवं वर्तमान मास्टर्स जैवलिन थ्रो के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता अवतार सिंह एवं अन्य पदाधिकारी ने झारखंड की मास्टर्स महिला प्रतिभागी को टीम को बधाई दिया।