झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

टाटा स्टील के पी. आंनद ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में दसवीं बार प्लेटलेट का दान किया

जमशेदपुर- अपने जन्मदिन के दिन किसी को जीवन का उपहार से बड़ा कोई अन्य उपहार नहीं हो सकता और इसी उद्देश्य के साथ आज टाटा स्टील के पी. आंनद ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में दसवीं बार प्लेटलेट का दान किया
इससे पूर्व भी उन्होंने 22 बार पूर्ण रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा में अपना योगदान दिया है।
साथ ही साथ टाटा स्टील के ही हरीश शर्मा ने दूसरी बार प्लेटलेट दान किया। इससे पूर्व भी उन्होंने 19 बार रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा की है।
इसे उत्साहित करने वाले अवसर पर रेड क्रॉस के एस. डी. पी प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने उपस्थित होकर उपरोक्त दोनों दानदाताओं को डिजिटल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
रेड क्रॉस परिवार युवाओं से आग्रह करता है कि बढ़ चढ़कर रक्तदान कर मानव जीवन को सफल बनायें।