बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत रोज नए मोड़ ले रही है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने तीन मनोचिकित्सकों और एक मनोवैज्ञानिक का बयान दर्ज किया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत सिंह नवंबर 2019 के बाद से डॉक्टर्स के टच में थे। डिप्रेशन का ट्रीटमेंट ले रहे थे। सूत्रों के मुताबिक एक्टर बाइपोलर डिसऑर्डर से भी जूझ रहे थे। एक मनोचिकित्सक के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत का जीवन काफी स्ट्रेस में बीत रहा था। स्ट्रेस की आखिर वजह क्या रही, इसका जवाब कोई भी डॉक्टर नहीं दे पाया।
आपको बता दें कि बाइपोलर डिसऑर्डर से जब कोई व्यक्ति ग्रसित होता है तो उसके व्यवहार में तेजी से बदलाव आते हैं। वह डिप्रेशन की ओर तेजी से बढ़ने लगता है। वह करियर से जुड़े डिसिजन नहीं ले पाता है। सुशांत सिंह राजपूत को अपने डॉक्टर्स पर भी विश्वास नहीं था। वह दो से तीन बार एक डॉक्टर से मिलते थे और फिर एक नए डॉक्टर के पास अपना रुख कर लेते थे। आखिरी बार उन्होंने जिस डॉक्टर से अपना इलाज करवाया था वह उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर का ट्रीटमेंट दे रहे थे। सुशांत सिंह का इलाज कर रहे लगभग सभी डॉक्टर्स का कहना है कि एक्टर सही समय पर अपनी दवाइयां नहीं ले रहे थे।
आपको बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में फिल्म क्रिटीक राजीव मसंद पर आरोप लगाया था कि वह एक्टर की फिल्मों को जानबूझकर खराब रेटिंग्स देते थे। सभी चीजें पहले से प्लान की गई थीं। अब इसी सिलसिले में मुंबई पुलिस राजीव मसंद से पूछताछ करेगी। एक्टर की फिल्मों को खराब रेटिंग्स देने के पीछे क्या कारण रहा इसके बारे में मुंबई पुलिस उसने सवाल करेगी।
सम्बंधित समाचार
शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन फिल्म फेस्टिवल में तमिल फिल्म ‘अप्पथा’ शामिल
हिंदुस्तान हमारा है जान से प्यारा तिरंगा हमारा है प्राण से प्यारा देश भक्ति गीत से झूम उठे भारत वीर पूर्व सैनिकों ने गणतंत्र दिवस पर ‘भारत वीर ‘ वीडियो एल्बम का किया लोकार्पण
टी-सीरीज़ ने जारी किया राजस्थानी ट्रैक ‘ऊमड़ घूमड़