झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

दिल बेचारा

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ देखने के लिए बेताब फैंस का इंतज़ार अब बस कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा आज रिलीज़

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ देखने के लिए बेताब फैंस का इंतज़ार अब बस कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है। सुशांत की फिल्म आज रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में संजना संघी उनके साथ लीड रोल में नज़र आएंगी। फिल्म को डायरेक्ट किया हैमुकेश छाबड़ा ने। इस फिल्म को लेकर न सिर्फ फिल्म की स्टार कास्ट बल्कि फैंस भी काफी भावुक हैं।

क्या है फिल्म की कहानी :

फिल्म में संजना एक कैंसर मरीज़ का किरदार निभा रही हैं जिसका नाम किज़ी है। किज़नी की मुलाकात होती है एक जिंदादिल लड़के और दिलफेंक आशिक मैनी यानी सुशांत सिंह राजपूत से। शुरुआत में किज़ी, मैनी को पसंद नहीं करतीं हैं पर फिर धीरे-धीरे मैनी की क्यूटनेस पर वो फिदा हो जाती हैं और अपना दिल दे बैठती हैं। लेकिन दोनों की लव स्टोरी के बीच आती है किजी की बीमारी यानी कैंसर। इसके बाद किज़ी अपनी बिगड़ती तबीयत के बीच मैनी को इग्नोर करतीं हैं और मैनी, कैसे आखिरी पल तक के साथ देता है। यही दिखा जाएगा फिल्म में।

कहां और कितने बजे देख सकते हैं फिल्म :

अगर आप भी सुशांत की आखिरी फिल्म देखकर उन्हें ट्रिब्यूट देना चाहते हैं, और अभी तक आपको नहीं पता कि आप फिल्म कहां देख सकेंगे और कितने बजे? तो हम आपकी मदद कर देते हैं। ‘दिल बेचारा’ डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आज शाम 7:30 बजे रिलीज़ होगी। इस बात की जानकरी डिज्नी प्लस हॉटस्टार और मुकेश छाबड़ा ने दी थी। अगर आपके पास डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्रस्क्रिब्शन नहीं भी है तो भी आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि डिज्नी प्लस हॉटस्टार के सबस्क्राइब और नॉन सबस्क्राइबर दोनों तरह के व्यूअर फिल्म देख सकते हैं।