पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वह सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि सुशांत सिंह के पिता ने सीबीआई जांच की अपील की है। इसके बाद राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि जब तक सीबीआई जांच के लिए मंजूरी नहीं मिलती तब तक बिहार से गई एसआईटी मुंबई में ही रहेगी। बिहार सरकार ने डीजीपी से सुशांत सिंह केस में सीबीआई जांच की औपचारिकता पूरी करने के लिए कहा है।
इस मामले में बिहार और मुंबई पुलिस के बीच तालमेल का अभाव दिख रहा था। मुंबई पुलिस पर सहयोग न करने के आरोप और पटना एसपी सिटी को क्वारंटाइन करने के बादइ मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि ये उनका अधिकार क्षेत्र है। मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा, हमने देखा उन्हें (बिहार पुलिस) एक बड़ी कार में और उसके बाद एक ऑटो में। उन्होंने हमें कार के लिए नहीं कहा। उन्होंने हमें केस के लिए डॉक्यूमेंट्स मांगे। हमने उनसे कहा कि यह हमारा अधिकार क्षेत्र है। परमबीर सिंह ने आगे कहा, उन्हें यह साझा करना चाहिए कि कैसे वे हमारे अधिकार क्षेत्र में आ गए। हम इसकी जांच के लिए कानूनी राय ले रहे हैं।
मुंबई पुलिस के प्रमुख परमबीर सिंह ने सोमवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आवास पर 13 जून को कोई पार्टी नहीं हुई थी। इसके अगले दिन ही वह यहां के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि मुंबई पुलिस की जांच में किसी भी नेता का नाम सामने नहीं आया है। सिंह ने कहा कि बिहार की पुलिस टीम के साथ सहयोग नहीं करने का सवाल ही नहीं है। बिहार पुलिस की एक टीम सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच के लिए महानगर आई हुई है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस मामले में मुंबई पुलिस कानूनी मशविरा कर रही है।
सम्बंधित समाचार
महिलाओं के सहायता के उद्देश्य से बंगाल क्लब में तीन दिवसीय प्रदर्शनी आज से
गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के सभा हाल में देविका सिंह को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस( इंटक )के नेशनल प्रेसिडेंट बनने पर झारखण्ड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल एवं पूरी टीम के सदस्यों ने स्वागत किया
नशा मुक्त मानगो के लिए भाजपा नेता विकास सिंह मिले वरीय पुलिस अधीक्षक से