झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सुखदेव सिंह खालसा दुबारा अकाली दल के प्रधान बने

सुखदेव सिंह खालसा दुबारा अकाली दल के प्रधान बने

जमशेदपुर। पूर्वी भारत में पंथिक कार्य संपादित करने वाली अकाली दल ने सरदार सुखदेव सिंह खालसा को पुनः एक बार अध्यक्ष चुन लिया है। इसके साथ ही हरजिंदर सिंह अंकेक्षक पद के लिए चुने गए और प्रधान सुखदेव सिंह खालसा अगली बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जत्थेदार सरदार जरनैल सिंह के अध्यक्षता में मनीफीट सोखी कॉलोनी स्थित अकाली दल के मुख्यालय में बैठक हुई और इससे पहले सरदार सुखदेव सिंह खालसा ने आय-व्यय को रखा और कमेटी भंग करने की घोषणा कर दी थी।
बैठक में केवल सरदार सुखदेव सिंह खालसा का नाम ही प्रस्तावित हुआ और उन्हें दुबारा तीन साल के लिए चुन लिया गया। इस बैठक में सरदार राम किशन सिंह, सरदार रविंदर सिंह, सरदार अमृतपाल सिंह सरदार रविंदर पाल सिंह सरदार बलबीर सिंह, जत्थेदार कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।