झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सरायकेला में नव दंपति फंदे से झूलता मिला, 22 दिन पहले किया था प्रेम विवाह

सरायकेला के रिचितुका गांव में एक नव दंपति घर में फांसी पर लटके मिले. दोनों की शादी 5 जुलाई को हुई थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के
लिए भेज दिया. इधर घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

सरायकेला: जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बान्दू पंचायत के रिचितुका गांव में एक नव दंपति ने एक साथ आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. यहीं के रहने वाले रमेश मुर्मू ने बान्दू पंचायत के ही रहने वाले पंकज हांसदा की पुत्री रेणुका मुर्मू से बीते 5 जुलाई को प्रेम विवाह किया था.
जानकारी के अनुसार बान्दू पंचायत के रिचितुका गांव में नवविवाहित रमेश मुर्मू (21 वर्ष) और उसकी 18 वर्षीय पत्नी रेणुका मुर्मू घर के छत से रस्सी के सहारे फांसी पर लटके मिले. घटना की जानकारी परिजनों को काफी देर बाद मिली. बताया जाता है कि घटना के वक्त दंपति अपने घर में थे और पिता और भाई खेतों में काम करने गए थे. दोपहर में जब दोनों वापस घर लौटे तो देखा पति-पत्नी रस्सी के सहारे फंदे से झूल रहे हैं. आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को फंदे से उतारा. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
रिचितुका गांव के सिंगराय मुर्मू के बेटे रमेश मुर्मू ने बान्दू पंचायत के ही रहने वाले पंकज हांसदा की बेटी रेणुका मुर्मू से 5 जुलाई को प्रेम विवाह किया था. परिजनों के मुताबिक शादी के बाद दोनों हंसी खुशी से रह रहे थे. दोनों ने आत्महत्या क्यों की है इसकी जानकारी किसी को नहीं है.