झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार एवं जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी जन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आहवान पर आयोजित राजभवन घेराव मार्च में शामिल होने दल बल के साथ रांची गए

सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार एवं जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी जन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आहवान पर आयोजित राजभवन घेराव मार्च में शामिल होने दल बल के साथ रांची गए
रांची में मोरहाबादी मैदान बापू वाटिका से राजभवन तक पैदल मार्च करते हुए हजारों की संख्या में कांग्रेसी जनों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं अडानी अंबानी के साथ मोदी सरकार के गठजोड़ की निंदा कि गई

राजभवन मार्च में राजेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नेतागणों ने अडानी समूह के विषय में दुनिया की ख्याति प्राप्त वित्तीय रिसर्च संस्थान हिंडन वर्ग रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद जेपीसी जांच की मांग को लेकर के आज राजभवन के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया गया

बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ भी आज हल्ला बोल किया गया
सरायकेला जिला से राजभवन कराओ मार्च कार्यक्रम में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी सह महासचिव संजीव श्रीवास्तव विधानसभा प्रभारी डॉ परितोष सिंह, प्रिंस सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार, वरिष्ठ नेता गंभीर सिंह, सिद्धेश्वर उपाध्याय, माधव सिंह मानकी,समरेंद्र नाथ तिवारी, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल गौड़ ,खिरोड़ सरदार ,नगर अध्यक्ष रानी कालौंडिया ,कुणाल राय, प्रखंड अध्यक्ष कोंडो कुंभकार , कुकरू प्रखंड अध्यक्ष बिपत्तारिणी महतो, नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सुनील महतो, कपाली से आफताब आलम ,चुन्नू आलम, सरफराज अंसारी, सोहेल खान, सरबजीत प्रसाद ,शैलेश गुप्ता, संदीप गोप, दारा सिंह, विभीषण महतो, मुबारक मोमिन,रविन्द्र बास्के, बृजेश सिंह, यीशु झा, रोहित कारवां ,अजय कारवां मोहित, दिनेश रविदास ,दीपू ठाकुर ,अनमोल अग्रवाल ,अपराजिता साहू ,आनंदी देवी ,अमृता देवी, अभय कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।