सरायकेला खरसावां- सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज चांडिल प्रखंड अंतर्गत शीश महल गेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने किया एवं संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने किया
बैठक में मुख्य रूप से भारत जोड़ो सफलता के पश्चात हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्यों को लेकर के सभी प्रखंड अध्यक्ष गण एवं ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के प्रबुद्ध कांग्रेसी जनों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की गई
निर्णय लिया गया की सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में जाएंगे एवं ग्रामीणों से मिलकर के उन समस्याओं को सुनेंगे और राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएंगे
11 फरवरी को रांची में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन के कार्यक्रम में जिले भर से कांग्रेसी जन भारी संख्या में मल्लिकार्जुन खड़ग के कार्यक्रम में भाग लेंगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि हम सभी कांग्रेसी जन पूरी ताकत के साथ एकजुट हैं और जिले में कांग्रेस पार्टी के सशक्ति करण के लिए आम जनमानस से जुड़ने के लिए गांव-गांव जाएंगे
इस मौके पर उपस्थित कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को पूरी ताकत के साथ अपने प्रखंड क्षेत्र में कमेटियों के गठन एवं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने में लग जाने का आहवान किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश द्वारा नियुक्त विधानसभा प्रभारी प्रिंस सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेसी जनों से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने का आहवान किया
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव सिंह ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष गण अपनी शक्ति को पहचाने और अपनी पूरी क्षमता से पार्टी को मजबूत करने और आम जनमानस के समस्याओं के लिए संघर्ष करने के लिए अपने आपको तैयार करें
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुरेश धारी , बेबी जयसवाल , माधव सिंह मानकी , प्रभारी प्रिंस सिंह ,अखिल रंजन महतो ,महावीर गोप ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मोहसिन आलम, मुकेश श्रीवास्तव ,सिद्धेश्वर उपाध्याय दीपू ठाकुर सुकुमार गोराई , नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सुनील महतो ,चांडिल प्रखंड अध्यक्ष ललित महतो, ईचगढ़ प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, मन मन सिंह लाल मोहन महतो, तरुण प्रमाणिक ,अनूप महतो अश्विनी मांझी, मुबारक अंसारी, शिव चरण महतो, जमील अशरफ बब्बन ,रुकैया खातून समेत काफी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे
सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कल प्रातः 11:30 बजे आकाशवाणी चौक आदित्यपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा
विदित हो कि राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का कल सफलतापूर्वक ऐतिहासिक समापन होने जा रहा है
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खड़गे एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के उपलक्ष्य में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कांग्रेसी जन,सभी मंच मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी गण ,छात्र कांग्रेस के पदाधिकारी गण, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण, इंटक के पदाधिकारी गण, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण को सादर आमंत्रित किया गया हैं
सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष विशु हेम्ब्रम कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों को आकाशवाणी चौक आदित्यपुर में 30जनवरी 2023 को 11:30 प्रातः अपने साथ अपने क्षेत्र के प्रबुद्ध आम जनों को भी उक्त कार्यक्रम में शामिल कर सकते हैं
सम्बंधित समाचार
18 एवं 19 मार्च को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में होगा भव्य मिथिला महोत्सव का आयोजन
जुगसलाई फाटक के समीप जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी के नेतृत्व में यातायात जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया
बलवंत सिंह शेरों का खुशीपुर को समर्थन सहयोगियों एवं संगत की भावना के मद्देनजर फैसला लिया : शेरों गुरु घर की मर्यादा एवं संगत की भावना का पूरा सम्मान होगा: खुशीपुर