झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

समाजसेवी और भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शुक्रवार को नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

समाजसेवी और भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शुक्रवार को नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की इस भेंट में काले ने महामहिम से झारखंड एवं सीमावर्ती इलाकों में राजनीतिक और सामाजिक हालत की चर्चा की। राष्ट्रपति ने इस बीच काले को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद भी दिया
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि “राष्ट्रपति से मिल कर सदैव एक नई ऊर्जा प्राप्त होती है। जब वे झारखण्ड राज्य की राज्यपाल थीं तब भी और इससे पूर्व जब वह भाजपा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहीं थीं तब भी उनका कार्य करने का तरीका बेहद विनम्र और लोगों में अपनापन का अहसास कराने वाला रहता है।
काले ने कहा कि “यह गर्व की बात है कि पार्टी ने ऐसे निष्ठावान और एक बेहद सामान्य विनम्र आदिवासी महिला को ऐसा सम्मान प्रदान किया। यह पूरे राष्ट्र के लिये गौरव का विषय है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 नवंबर से मिजोरम का दो दिवसीय दौरा करेंगी और राज्य विधानसभा को संबोधित करेंगी। जुलाई में राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद मुर्मू का राज्य का यह पहला दौरा होगा। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति 3 नवंबर को राज्य में पहुंचने के बाद मिजोरम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि मुर्म चार नवंबर को राज्य विधानसभा को संबोधित करेंगी।
राज्य विधानसभा के आयुक्त एवं सचिव एच लालरीनावमा ने बताया कि सदन को संबोधित करने वाली वह तीसरी राष्ट्रपति होंगी। राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपति ने राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर राज्य विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया है। लालरीनावमा ने बताया कि विशेष सत्र चार नवंबर को बुलाया गया है। अधिकारी ने बताया कि मुर्मू चार नवंबर को नई दिल्ली राजधानी लौट आएंगी