झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे 21 एस आर पी और के आरपी शिक्षक-शिक्षिकाएं, लिस्ट जारी

सरायकेला में साल 2019-20 में निष्ठा प्रशिक्षण के सफल संचालन के लिए जिले के 21 एसआरपी और केआरपी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा

सरायकेलाः साल 2019-20 में निष्ठा प्रशिक्षण के सफल संचालन के लिए जिले के 21 एसआरपी और केआरपी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा. इन्हें आठ सितंबर को प्रशस्ति पत्र देकर समग्र शिक्षा अभियान के कार्यालय में सम्मानित किया जाएगा.
सरायकेला जिला शिक्षा अधीक्षक महमूद आलम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए सम्मानित होने वाले शिक्षकों के नामों की घोषणा की है, जिसमें एक शिक्षिका भी शामिल है. इस कार्यक्रम को क्षेत्रीय भाषा में कंटेंट बनाकर सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जाने की घोषणा जिला शिक्षा अधीक्षक ने की है.
निष्ठा प्रशिक्षण के सफल संचालन के लिए सम्मानित होने वाले एसआरपी और केआरपी शिक्षक की लिस्ट इस प्रकार है
1. तरुण कुमार सिंह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरुवां, कुचाई
2. शुभू प्रसाद सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुईंयाडीह, चांडिल
3. मलिन कुमार महतो, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याणपुर, चांडिल
4. प्रभाशंकर मणि तिवारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पालोबेड़ा, गम्हरिया
5. सानगी दोंगो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खूंचीडीह, चांडिल
6. अविनाश कुमार मिश्रा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्गीडीह, राजनगर
7. मंगल सिंह बेसरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरडीह, कुचाई
8. परमेश्वर महतो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंगपुर, सरायकेला
9. अनूप कुमार मंडल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जुरीटांड, सरायकेला
10. मलय कुमार माजी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंडा, नीमडीह
11. सरोज कुमार आचार्य, उत्क्रमित मध्य विद्यालय उदालखाम, खरसावां
12. प्यारेलाल महतो, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मेरोमजंगा, कुचाई
13. आशीष कुमार मल्लिक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दारूदा, कुकडू
14. ब्रजमोहन यादव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाटपुर, इचागढ़
15. गंगासागर मंडल, प्राथमिक विद्यालय जांता, चांडिल
16. मंजीत कौर, +2 उच्च विद्यालय, चांडिल
17. पंकज कुमार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवलटांड, इचागढ़
18. सुनीता महाकुड़, नव प्राथमिक विद्यालय मगरकेला, राजनगर
19. सुधाकर ठाकुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गिलुवा, कुचाई
20. हरेराम झा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सीतारामपुर, गम्हरिया
21. प्रदीप कुमार दास, प्राथमिक विद्यालय पिंडराबेड़ा, गम्हरिया
डीजी साथ कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाषा में कंटेंट तैयार करने के लिए:
1. तरुण कुमार सिंह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरुवां, कुचाई
2. निशिमा हस्सा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आतरा, कुचाई