झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास जमशेदपुर विभाग का बैठक तुलसी भवन के चित्रकूट भवन में आयोजित

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास जमशेदपुर विभाग का बैठक तुलसी भवन के चित्रकूट भवन में आयोजित

जमशेदपुर;शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, जमशेदपुर विभाग बैठक आज संध्या तुलसी भवन के चित्रकूट भवन में आयोजित किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य महानगर कमिटी का घोषणा था। कार्यक्रम की शुरुआत ओम ध्वनि के साथ किया गया। अतिथि परिचय एवं स्वागत भाषण विभाग संयोजक डा कविता परमार ने किया। कार्यक्रम की भूमिका एवं विषय प्रवेश न्यास की स्थापना तथा उसके इतिहास व विकास के बारे में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रांत संयोजक अमर कांत झा के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
बैठक में न्यास के विविध आयामों द्वारा पुरे देश में संचालित और संपन्न कार्यक्रमों का विवरण यथा अखंड भारत दिवस राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के लिए किए गए क्रियाकलापों से संबंधित जानकारी पालक अधिकारी डा रंजीत प्रसाद ने किया। विभाग संघ चालक अभय सामंत के द्वारा महानगर कमिटी की घोषणा की गई।
महानगर टोली
संयोजक शिव प्रकाश शर्मा
सह संयोजक मंजू सिंह
विभिन्न विषयों के प्रमुख
चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास डॉक्टर त्रिपुरा झा
शिक्षा में स्वायत्ता डॉक्टर रागिनी भूषण
भारतीय भाषा मंच डॉक्टर कल्याणी कबीर
शिक्षक शिक्षा डॉ अनीता शर्मा
इतिहास डॉ के के कमलेंदु
विज्ञान एवं तकनीकी डॉ मनीष झा (संयोजक)
डा पंकज चौबे ( सह संयोजक)
शोध प्रकल्प डॉ कृष्ण कुमार
प्रबंधन शिक्षा डॉ अंकित तिवारी
पर्यावरण शिक्षा डॉ श्वेता शर्मा
योग डॉक्टर एन के झा
वैदिक गणित_ अरुण कुमार बंसल संयोजक एवं उदित कुमार पांडे सह संयोजक
महिला टोली अनीता प्रसाद
प्रतियोगिता परीक्षा श्रीमान त्रिगुन
महानगर टोली सदस्य राजन शर्मा ,मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव, मधु मिश्रा,उमा शंकर पाठक
बैठक में कुल चौदह विषयों के विषय प्रमुख की घोषणा की गई। साथ ही महानगर बैठक में कुल चौदह विषयों के विषय प्रमुख की घोषणा की गई। साथ ही महानगर टोली की भी घोषणा की गई। श्री अमर कांत ने कहा कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की स्थापना 2008में हुई। न्यास कुल दस विषय तीन आयाम एवं तीन कार्य विभाग को लेकर पुरे देश में काम कर रहा है। उन्होंनें बताया कि न्यास का ध्यय वाक्य है- देश को बदलना है तो शिक्षा को बदलो”।
डॉ रणजीत प्रसाद ने कहा कि हमें समस्या नहीं समाधान की चर्चा करनी चाहिए, इसी बात को लेकर न्यास कार्य करता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक अभय सामंत ने कहा कि कोई भी टोली जब कोई निर्णय लेता है तो उसकी सफलता एवं असफलता दोनों का श्रेय सभी पर होता है। टीम भावना से कार्य करने पर संगठन आगे बढ़ता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि न्यास की नई टोली शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक विकास करने में सफल होगी।
कार्यक्रम में महानगर कारवाह रविन्द्र सिंह , विद्यार्थी परिषद् विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिव प्रकाश शर्मा ने किया तथा शांति मंत्र के साथ बैठक सम्पन्न हुई।