झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सेक्सटॉर्शन में फंसा रहे साइबर अपराधी

साइबर क्राइम का नया ट्रेंड सेक्सटॉर्शन इन दिनों पुलिस की चुनौती बनी हुई है। साइबर अपराधी डेटिंग वर्सेस साइट के जरिए यूजर्स को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। साइबर क्राइम के इस नए हथकंडे से झारखंड भी अछूता नहीं है।

डेढ़ माह पूर्व एक डॉक्टर के सेक्सटॉर्शन का पहला मामला साइबर सेल आया था। सेल के लिए केस का जांच नया तजुर्बा था। पर डेढ़ माह के अंतराल से में देखते देखते यह आंकड़ा 150 पहुंच गया है। अब सेक्सटॉर्शन का बढ़ता ग्राफ साइबर सेल के लिए चुनौती बन गई है।


फेसबुक मैसेंजर से संपर्क कर अपराधी यूजर्स को डेटिंग वेबसाइट तक ले जाते हैं। फिर लड़कियों के माध्यम से वीडियो कॉल कराई जाती है, जो बातचीत के क्रम में खुद के कपड़े उतारती है। उत्तेजित यूजर्स को भी कपड़े उतारने का आग्रह किया जाता है। उसके बाद व्हाट्सएप कॉल सेशन की स्क्रीनिंग कर ली जाती है। फिर उसे वायरल करने का भय दिखा कर ब्लैकमेल किया जाता है।