राष्ट्र उचित या देश बता दे?
********************
ब्रह्मा, विष्णु, महेश बता दे
क्यों लोगों को क्लेश बता दे?
बिना भलाई अपने राजा
बाँटे क्या संदेश बता दे?
ऐसा कौन प्रधान विश्व में
घूमे सदा विदेश बता दे?
क्यों चिल्लाते राष्ट्रवाद पर
राष्ट्र उचित या देश बता दे?
ठाट बाट सेवक के ऐसे
कोई एक नरेश बता दे?
बस अंधियारा बाँट कौन जो
घोषित स्वयं दिनेश बता दे?
पीड़ा में सब सुमन चमन के
बदले कब परिवेश बता दे?
श्यामल सुमन
सम्बंधित समाचार
पूर्व खादी बोर्ड सदस्य सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ईस्ट प्लांट बस्ती में झंडोतोलन किया
यारों! कहाँ खड़ा अब देश?
भूत, भाग्य, भगवान वही