झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

रांची में प्रदेश महिला कांग्रेस का अनोखा प्रयास

रांची में झारखंड महिला कांग्रेस ने कोरोना वॉरियर्स को राखी बांधी. इस कार्यक्रम का आयोजन झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह की अगुवाई में किया गया है.

रांची: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह की अगुवाई में रविवार को अनोखे अंदाज में रक्षाबंधन त्यौहार मनाया गया. इस दौरान राजधानी रांची के कोरोना वॉरियर्स समेत कोरोना महामारी में अपनी बहनों से दूर लोगों को राखी बांधी गई. साथ ही उनके हौसले को बढ़ाया. इस दौरान महिला कांग्रेस के द्वारा पुलिस कर्मियों, चिकित्सक, सफाईकर्मी समेत अपने घरों से दूर लोगों को राखी बांधी गई और मिठाई खिलाई गई.