झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पुर्वी विधानसभा के बारीडीह मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 47 एवं 48 के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम रघुवर दास ने सुनी मन की बात, कहा- समाज की शक्ति को अभिव्यक्ति का अवसर देता है मन की बात

पुर्वी विधानसभा के बारीडीह मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 47 एवं 48 के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम रघुवर दास ने सुनी मन की बात, कहा- समाज की शक्ति को अभिव्यक्ति का अवसर देता है मन की बात

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 97वें और वर्ष के पहले संस्करण को शहर के सैकड़ों बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने रेडियो एंड टेलिविजन के समक्ष चौपाल लगाकर सुना मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भी देखा गया। इसी क्रम में पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बारीडीह मंडल के 47 एवं 48 नंबर बूथ पर बूथ अध्यक्ष विनय सिंह एवं किशोर कुमार के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने टेलीविजन पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर समेत दर्जनों बूथ कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के उपरांत पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि सभी देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणास्पद मन की बात कार्यक्रम को देखना और सुनना चाहिए। ताकि प्रत्येक नागरिक को यह जानकारी हो कि हमारे प्रधानमंत्री की देश और समाजहित में क्या कार्य योजना है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जानकारी का ऐसा माध्यम बन गया है, जो समाज की शक्ति को अभिव्यक्ति का अवसर देता है। अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी समाज के अच्छे कार्यों की चर्चा कर देशवासियों को अवगत कराते हैं इसके साथ ही उनके सुझाव एवं नई तकनीक की भी चर्चा करते हैं। मन की बात में पीएम मोदी जनता से जुड़े मुद्दों को बड़े ही प्रभावी ढंग से बताकर उनके समाधान पर चर्चा करते हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम के लिए आमजनों को जागरूक कर समाज के मुद्दे एवं उनके अनुभव को अधिक से अधिक पीएम मोदी तक पहुंचाएं।

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, संजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, रूबी झा, कमलेश सिंह, सुशांत पांडा, कुमार अभिषेक, प्रमोद मिश्रा, कंचन दत्ता, राम मिश्रा, निर्मल सिंह, रंजीत सिंह, देवानंद झा, निर्मल गोप, मीरा झा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।