मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह अंचलाधिकारी अजय कुमार रजक द्वारा आज सीटीसी स्वासपुर कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं सीएचओ को जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में सभी कार्यों का निष्पादन ससमय करने एवं आइसोलेशन सेंटर में रह रहे लोगों की जांच तथा जांच रिपोर्ट ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार से कोई परेशानी होती है तो तत्काल प्रखंड कन्ट्रोल रूम में संपर्क करके जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे। उक्त परेशानी को चौबीस घंटों के अन्दर प्रखंड कार्यालय से निष्पादन किया जाएगा। मौके पर उपस्थित कॅम्प्यूटर ऑपरेटर को सभी आइसोलेशन सेंटर में रह रहे लोगों का डाटा संधारित करने का निदेश दिया गया। इसके साथ आइसोलेशन सेंटर में साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया गया तथा लोगों को ससमय उचित पोषाहार मिले इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
सम्बंधित समाचार
भाजपा स्थापना दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने एग्रिको आवास पर लगाया भाजपा का ध्वज, बागुनहातु में विभिन्न कार्यक्रम में हुए हुए शामिल, दीवार लेखन और चुनाव चिन्ह कमल पुष्प का किया पेंटिंग
ग्यारह अप्रैल को प्रस्तावित सचिवालय महाघेराव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पहुँचे जमशेदपुर, महाघेराव की सफलता के निमित्त भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न पहलुओं पर की चर्चा, 11 को जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता करेंगे रांची कूच
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट, कहा- झारखंडवासियों के दिलों में टाइगर हमेशा जिंदा है और रहेगा