झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

प्रेरणा महिला क्षेत्रीय संघ सुखना बस्ती बालीगुमा क्षेत्र में गठित ए एल एफ की बैठक का आयोजन स्वरोजगार से जोड़ने के लिए दिए गए आवश्यक जानकारी

प्रेरणा महिला क्षेत्रीय संघ सुखना बस्ती बालीगुमा क्षेत्र में गठित ए एल एफ की बैठक का आयोजन स्वरोजगार से जोड़ने के लिए दिए गए आवश्यक जानकारी

दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा महिला क्षेत्रीय संघ नामक एरिया लेबल फेडरेशन का बैठक का आयोजन किया गया बैठक में एरिया लेवल फेडरेशन के निबंधन से संबंधित विचार विमर्श किया गया एवं निबंधन हेतु आवश्यक दस्तावेज में समूह की महिलाओं से साइन कराया गया। प्रेरणा महिला क्षेत्रीय संघ एरिया लेवल फेडरेशन में लगभग दस स्वयं सहायता समूह को सरकार के द्वारा कार्यालय स्तर से रिवाल्विंग फंड का लाभ दिया गया है एवं इस एरिया-लेवल फेडरेशन के सात से अधिक स्वयं सहायता समूह को क्रेडिट लिंकेज का लाभ दिलाया गया है। अधिकतर लाभुक स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर होकर व्यवसाय कर रहे हैं एवं आमदनी कर रहे हैं। बैठक में स्वरोजगार से जोड़ने के तरीके बताए गए एवं बैंक से प्राप्त लोन राशि के सहयोग से व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए एवं अच्छी आमदनी करने के लिए जानकारी दिया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया उनके द्वारा अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के पहल पर जागरूक देखा गया। प्रेरणा महिला क्षेत्रीय संघ का निबंधन जिला सहकारिता कार्यालय से होना है जिसमें बाइलॉज एवं अन्य डॉक्यूमेंट आदि में साइन करा कर उपलब्ध कराया जाना है। बैठक में सीएमएम,सीओ पुष्पा टोप्पो सीआरपी रोमानी हंसदा एवं मनसा महिला समिति ,ओम साईं महिला समिति ,सरना महिला समिति ,धनलक्ष्मी महिला समिति, राधा कृष्णा महिला समिति ,शिव गुरु महिला समिति, लक्ष्मी माता महिला समिति ,बाबा तिलका महिला समिति के सदस्य जनावती सोरेन, काजल गोप, पुष्पा महतो, दिनेश्वरी मुर्मू, पुनीता सोय, सुनीता महतो,आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे।
*=============================*