झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सहदेव जी के शहादत दिवस का आयोजन जेम्को स्थित भगत सिंह चौक पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में वरीय कांग्रेसीजनों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सहदेव जी के शहादत दिवस का आयोजन जेम्को स्थित भगत सिंह चौक पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में वरीय कांग्रेसीजनों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने शहीद ए आजम भगत सिंह के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं राजगुरु एवं सहदेव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया । जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सहदेव ने हंसते हुए फांसी को गले लगाया। संपूर्ण भारत में अंग्रेजों के विरुद्ध चल रहे आजादी के लडाई को हर घर तक अपना बलिदान देकर पहुँचा दिया। सभी भारतवासियों को एकजुट करने में एवं अंग्रेजों के विरुद्ध खड़े होने में इनका बलिदान बहुत काम आया । इनके बलिदान को हमलोग नमन करते हैं। जब तक धरती रहेगा तब तक शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सहदेव को हम लोग याद करते रहेंगे। भारत के संपूर्ण विकास, भाईचारे को साथ लेकर आज चलने की जरूरत है। जिसमें हम लोगों को आगे आना चाहिए। इनके बलिदान से यह सीख लेना चाहिए कि सभी भारतवासी एक है। नफरत की कोई जगह नही है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, रामदरस चौधरी प्रभारी टेल्को प्रखण्ड, अतुल गुप्ता प्रवक्ता कोल्हान प्रमण्डल, बिजय सिंह, रंजीत सिंह कल्लू, पवन कुमार बबलू प्रभारी चाकुलिया प्रखण्ड, अशोक कुमार सिंह, संजय घोष प्रखण्ड अध्यक्ष बिरसानगर, रानी राव, रंजीत झा, विपिन नाग, बंटी सिंह राजपूत, आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे