झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बालासोर रेल दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द स्वास्थ्य कामना हेतू टाटानगर स्टेशन चौक स्थित हनुमान मंदिर में प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन आज संध्या 6 बजे से आयोजित किया गया

टाटानगर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बालासोर रेल दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द स्वास्थ्य कामना हेतू टाटानगर स्टेशन चौक स्थित हनुमान मंदिर में प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन आज संध्या 6 बजे से आयोजित किया गया तथा प्रार्थना कार्यक्रम के उपरांत रेल दुर्घटना में मृत लोगों के आत्मा के शांति हेतू टाटानगर चौक पर कैण्डल प्रज्वलित कर तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक राजा ओझा, मुन्ना मिश्रा रहे।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, खगेन चन्द्र महतो प्रदेश सचिव, जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष राज नारायण यादव, अशोक सिंह क्रांतिकारी, नलिनी सिन्हा जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, अजय मंडल, जिला सचिव रानी राव, अजय ओझा, प्रमोद मिश्र, ज्योति मिश्र, जयराम हाँसदा, अंकुश बनर्जी, सुरज मुण्डा, भोला पाण्डेय, सुमन शर्मा, विनोद चतुर्वेदी, किशन साह, मुकेश झा, रंजीत झा, ओमजी, मो सगीर, काशी नाथ गिरी सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।