झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में  आयोजित की गई

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में  आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला के संगठन प्रभारी  बलजीत सिंह बेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने मुख्य अतिथि का प्रोटोकॉल के तहत शाॅल प्रदान कर सम्मानित किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने जिले में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा, प्रखण्डवार संगठनात्मक बैठक, प्रखण्ड कांग्रेस के पदाधिकारियों का सत्यापन कार्य, जुगसलाई फुट ओवर ब्रीज निर्माण का आंदोलन सहित संगठन सशक्तिकरण के अभियान को विस्तार पूर्वक साझा किया।

मुख्य अतिथि  बलजीत सिंह बेदी ने संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता  राहुल गाँधी  ने कन्याकुमारी से जम्मू काश्मीर तक यात्रा को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया है। अब जिला कांग्रेस के माध्यम से प्रखण्ड स्तर, मंडल स्तर, पंचायत स्तर एवं बूथ स्तर पर कांग्रेसजन के माध्यम से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम चला कर केन्द्र सरकार के विफलताओं को घर घर तक पहुंचाना है, कार्यकर्त्ता इस बात को अवश्य ध्यान में रखें कि भारत में नफरत हटाना है, भाईचारा प्रेम बढ़ाना है, भारत को जोड़ना है, यह संदेश मजबूत से लोगों तक पहुंचाना है।
आज केन्द्र सरकार के गलत नीतियों से नौजवान को नौकरी नही मिल रही है, पेट्रोल-डीजल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गये है, सरकारी उपक्रम बेचे जा रहे हैं खाद्य पदार्थ पर जीएसटी लगाकर अत्याचार कर रही है  इन्हीं बातों को लेकर आम जनता तक जाना है।
संगठन सशक्तिकरण के तहत प्रखण्ड कमिटी, मण्डल कमिटी, पंचायत कांग्रेस कमिटी एवं बूथ स्तर पर कमिटी के गठन कर जनहित में कार्य करें, प्रखण्डवार डिजिटल सदस्य के रूप में नए लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य को पूरा करें, जनहित के कार्यों के प्रति संवेदनशील रहें, सरकार के उपलब्धी का प्रचार-प्रसार करें, समयवद्ध सभी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक कार्यों का संपादन करें। जिला कांग्रेस, प्रखण्ड, मण्डल, पंचायत, बुथ स्तर के कमिटी में सक्रिय लोगों को स्थान दिया जाए। अग्रणी संगठन एवं विभाग को सशक्त बनाए, सभी के कार्यों का मुल्यांकन भी की जाए। प्रखण्ड अध्यक्ष एवं प्रखण्ड प्रभारीगण संगठनात्मक कार्य के प्रति संवेदनशील रहें
संगठनात्मक बैठक में उपस्थित अतिथिगण एवं नेताओं का स्वागत कार्यकारीअध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर ने किया। संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया।
बैठक को संबोधित करने वालों में रियाजुद्दीन खान, राकेश तिवारी, सुबोध सिंह सरदार, के के शुक्ला, सामंता कुमार, प्रिंस सिंह, सुरेश धारी, आनंद मय पात्रा, रामदरस चौधरी, योगेंद्र सिंह यादव, पवन कुमार बबलू, मौलाना अंसार खान, रूहुल जमील, संजय यादव, अतुल गुप्ता, दिबेश राज अध्यक्ष ओपीसी विभाग, इंतखाब वास्ती, राजेश चौधरी, जितेन्द्र सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष में आशीष ठाकुर, संजय घोष, लक्की शर्मा, रीता शर्मा, अपूर्णा गुहा, गीता सिंह, सुशीला पाण्डेय, रानी राव, रजनीश सिंह, सुमित्रा पाण्डा, गुरदीप सिंह, नलनी सिन्हा, हरिहर प्रसाद, प्रमोद मिश्र, ज्योति मिश्रा, चरणपाल सिंह,अजय मंडल, रंजीत सिंह, रंजीत झा, मुकेश झा, देवाशीष घोष, सुरेन्द्र सिंह, सरोज पाण्डेय, मनोज उपाध्याय, परशुराम मिश्र, राजा ओझा, अजय मिश्रा, सन्नी सिंह, सरोज पाण्डेय, अजय कुमार सिंह,रईस रिजवी छब्बन सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।