झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने चाईबासा के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री पुतकर हेम्ब्रम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री शुक्ल जो भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य है ने मंगलवार की रात टाटा मेन हॉस्पिटल में जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके परिजनों को सांत्वना दी।
श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय हेम्ब्रम ईमानदार जननेता थे जो लोंगो के हितों के लिए कार्य करते रहे, भाजपा संगठन को मजबूत करने का वे बराबर प्रयास करते थे।
श्री शुक्ल ने कहा की वे कई कोर्ट के मामलों और कोल्हान में उच्च शिक्षा के बेहतर बनाने के लिए मुझसे मिलकर अवगत कराते थे। उनके निधन से एक अतिप्रिय शुभचिंतक हमसे अलग हो गया है जिसकी कमी खलेगी। कोल्हान में भाजपा के लिए यह अपूर्णीय क्षति है।
श्री शुक्ल ने उनके परिजनों और मित्रों के प्रति संवेदना प्रकट किया है और मृत आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना किया है।