झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर सामाजिक संस्था वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने दिव्यांगों को भेंट किया अत्याधुनिक व्हील चेयर 

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर सामाजिक संस्था वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने दिव्यांगों को भेंट किया अत्याधुनिक व्हील चेयर  व्हील चेयर पाकर खिले सभी के चेहरे

जमशेदपुर। जरूरतमंद की सेवा में त्वरित रूप से सक्रिय रहने वाले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने फिर एक बार मानवता का संदेश दिया है। सोमवार को पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के पहल पर जिले के अनेकों जरूरतमंद दिव्यांगों को त्वरित सहायता मिली। पुर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों के जरूरतमंद दिव्यांगों को संस्था वल्लभ यूथ ऑर्गनाइजेशन की ओर से अत्याधुनिक व्हील चेयर प्रदान किये गए। जिले के कई स्थान जैसे पोटका से कोंदी खण्डवाल, सीखा रानी मंडल, जमशेदपुर से प्रेम कुमार तिवारी, समीर कुमार शर्मा, संजय कुमार यादव, घाटशिला से विशाल मंडल, तरुण मंडल, पटमदा से रवि शंकर महाली समेत कई अन्य लोगों को व्हील चेयर मुहैया कराया गया। आर्थिक रूप से कमजोर यह सभी लोग चलने-फिरने में असमर्थ हैं। इन सभी दिव्यांगों ने विभिन्न माध्यमों से समाजसेवियों से संपर्क कर अपनी समस्या बताई थी। जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को स्थिति से अवगत कराया। कुणाल षाड़ंगी ने इन मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए वल्लभभाई यूथ ऑर्गनाइजेशन की तरफ से व्हील चेयर मुहैया कराया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। यही कार्य आपको अन्य कार्यों से अलग रखता है। इससे जो संतुष्टि और प्यार मिलता है उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं। सेवा की इसी भावना को आगे रखते हुए जरूरतमंद दिव्यांगों को व्हील चेयर प्रदान की गई है। कुणाल षाड़ंगी ने विश्वास जताया कि व्हील चेयर मिलने से सभी छोटी-मोटी ज़रूरतों के लिए स्वयं पर निर्भर रह सकेंगे। इस दौरान सभी के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। सभी ने कुणाल षाड़ंगी और सामाजिक संस्था वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में षाड़ंगी ने उनकी जरूरत एवं परेशानी समझकर मदद की, जिसे आजीवन भुलाया नही जा सकता।

इस मौके पर वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन से किशन पारिख, अल्पा पारिख, अदिति अडेसरा, विनय अडेसरा, तथा समाजसेवी हीरा सिंह , बिक्रम साव, मनोज सरदार,सतप्रित सिंह, धवल सेठ, पूर्णेंदु पात्र समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।