झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्व मुख्यमंत्री शोकाकुल परिवार से मुलाकात की

जमशेदपुर, पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी मंडल कार्यकर्ता अशोक सिंह के पिताजी के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कैलाशनगर स्थित आवास जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढाँढस बँधाया। इस दौरान उन्होंने परिजनों के कुशल क्षेम पूछते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में भाजपा शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। इस दौरान पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, टुनटुन सिंह, कमलेश साहू समेत अन्य उपस्थित थे।

भुइयां समाज के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर पूर्व सीएम ने जताया शोक: सीतारामडेरा क्षेत्र निवासी भुईया समाज के पूर्व अध्यक्ष रहे मिट्ठू भुईया के आकस्मिक निधन की सूचना पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनके घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया। वहीं, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने भी मिट्ठू भुइयां के निधन पर उनके आवास जाकर शोकाकुल परिवार का हिम्मत बढ़ाया। इस दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रमेश नाग और अन्य कई लोग उपस्थित थे