पूर्व महाधिवक्ता अनिल सिन्हा के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
जमशेदपुर- झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के पूर्व महाधिवक्ता और सीनियर एडवोकेट अनिल कुमार सिन्हा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है और इसे अधिवक्ता जगत की अपूर्णीय क्षति बताया है।
श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय सिन्हा राज्य के दो दो बार महाधिवक्ता थे और वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में भी जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए सदैव कार्य करते रहे। स्वर्गीय सिन्हा एक अनुभवी और दक्ष अधिवक्ता थे जिनके निधन से अधिवक्ता जगत का एक सबल स्तम्भ हमसे अलग हो गया।
श्री शुक्ल ने रांची अशोक नगर के अशोक विहार में उनके निवास पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्री शुक्ल ने प्रभु से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया है और परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
सम्बंधित समाचार
हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : बन्ना गुप्ता
झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के महानगर अध्यक्ष बादल थापा के साथ-साथ रांची रेलवे स्टेशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के सहयोग से श्री विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई
पटमदा प्रखण्ड संगठन प्रभारी मौलाना अंसार खान का 15 पंचायत का दौरा