झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पलामू में तनाव  दो गुटों के बीच झड़प, पुलिस वाले भी हुए जख्मी

पलामू में तनाव  दो गुटों के बीच झड़प, पुलिस वाले भी हुए जख्मी
पलामू में महाशिवरात्रि पर बने तोरण द्वार को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई है। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई है। बीच बचाव के लिए पहुंचे कई पुलिस वाले भी इसमें जख्मी हो गए हैं। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। खुद एसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

पांकी इलाके में महाशिवरात्रि पर बने तोरण द्वार को लेकर हुए विवाद में  दो गुट आपस मे भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुई है। बीच बचाव करने गए पुलिस के जवान भी जख्मी इस दौरान हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा खुद मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पलामू के पांकी इलाके में महाशिवरात्रि के लिए तोरण द्वार को लेकर दो गुटों में विवाद था।  इसी विवाद को लेकर दोनों गुट जमा हुए थे, इसी बीच दोनों गुटों में विवाद बढ़ गया और जमकर पत्थरबाजी हुई। इसी पत्थरबाजी में 12 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। जबकि मौके पर बीच बचाव के लिए पंहुची पुलिस पर भी पत्थरबाजी हुई है। इसी पत्थरबाजी में कई पुलिस वाले जख्मी हो गए हैं।