झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

ऑनलाइन जेल अदालत का आयोजन, 5 कैदी को किया गया रिहा

रांची में व्यवहार न्यायालय की ओर से ऑनलाइन जेल अदालत का आयोजन किया गया. जिसमें झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायाधीश एचसी मिश्रा के निर्देश पर किया गया. इस दौरान 5 कैदी को भी रिहा किया गया.

रांची: झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायाधीश एचसी मिश्रा के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय की ओर से ऑनलाइन जेल अदालत का आयोजन किया गया. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची की ओर से 15 अगस्त 2020 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑनलाइन जेल अदालत का आयोजन किया गया. जेल अदालत में कुल 5 कैदी को रिहा किया गया. इसमें धर्मेंद्र कुमार न्यायिक दंडाधिकारी रेलवे के न्यायलय से दो और अजय कुमार गुड़िया न्यायिक दंडाधिकारी रांची के न्यायलय से तीन बंदियों को रिहा किया गया.
रिहा होने वाले कैदियों के नाम
1:-डोमन गोप
2:- एस. के. जमीरुद्दीन
3:- अनूप टोप्पो
4:- रूकेश कुमार
5:- पवन लोहरा
ऑनलाइन जेल अदालत की विशेषता यह रही कि सभी न्यायिक पदाधिकारी अपने आवासीय कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार रांची से जुड़े. वहीं, अपने विचाराधीन कैदियों से बात कर मामले की सुनवाई की. इस जेल अदालत में मुख्य रूप से फहीम किरमानी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, वैशाली श्रीवास्तव अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अभिषेक कुमार सचिव डालसा, अभिषेक प्रसाद, अजय गुड़िया सीनियर सिविल जज, परमानंद उपाध्याय एसडीजेएम, धर्मेंद्र कुमार रेलवे मजिस्ट्रेट, कुमारी नीतिका न्यायिक दंडाधिकारी, जेल अधीक्षक हामिद अख्तर उपस्थित थे. इस मौके पर डालसा की ओर से जेल के पैरा लीगल वॉलंटियर को कोरोना वायरस के संबंध में जागरूक भी किया गया. साथ ही साथ उनको यह निर्देशित किया गया कि जेल के सभी वार्डों में जाकर कैदियों को कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी दें और उसके बचाव के बारे में बताएं.