न्यायमूर्ति के पी देव के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
जमशेदपुर- झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति के पी देव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और इसे न्यायिक जगत और अधिवक्ता जगत की अपूर्णीय क्षति बताया है।
श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि न्यायमूर्ति देव ने झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य के रूप में अधिवक्ताओं के हितों की बराबर रक्षा की तथा उनके हितों के लिए बराबर कार्य किया वहीं उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में भी न्यायमूर्ति देव ने शानदार कार्य किए, कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए श्री शुक्ल ने न्यायमूर्ति श्री देव के रांची निवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया।
श्री शुक्ल ने उनके निधन को अपनी निजी क्षति बताते हुए कहा है कि वे मेरे अच्छे मित्रों में थे। श्री शुक्ल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना किया है और परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
सम्बंधित समाचार
मोदी छह वर्ष की उम्र में चाय बेचने की बात करते हैं, जबकि 1973 में वडनगर स्टेशन बना ही है यों मोदी का चाय बेचने की बात करना बहुत ही गलत और झुठ है आम जनता के ऑख में धुल झोकना ठीक बात नहीं है- डॉ अजय कुमार
सुरेश सोंथालिया के नेतृत्व में चैंबर चुनाव के प्रचार के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों के विचारों को जाना
मानगो में धूमधाम से मनाई गई कोल गुरु लाको बोदरा की 104 वीं जयंती