झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले बूढ़ा पहाड़ में नक्सलियों को उखाड़ फेंकने के लिए लगातार सुरक्षा बल विशेष अभियान चला रही है सर्चिंग अभियान के तहत जवानों को टारगेट करने के लिए रखे नक्सलियों के बारह आईआईडी विस्फोटक पुलिस के हाथ लग गए

नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले बूढ़ा पहाड़ में नक्सलियों को उखाड़ फेंकने के लिए लगातार सुरक्षा बल विशेष अभियान चला रही है। सर्चिंग अभियान भी जारी है। इसी आज फिर से एक बार सर्चिंग अभियान चला रहे जवानों को टारगेट करने के लिए रखे नक्सलियों के 12 आईआईडी विस्फोटक पुलिस के हाथ लग गए वरना भारी पैमाने पर नुकसान की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था।
यह जानकारी एसपी अंजनी कुमार झा ने देते हुए बताया कि बूढ़ा पहाड़ से नक्सलियों को खदेड़ने के बाद लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बारह आईआईडी विस्फोटक मिले हैं।बता दें इसके पूर्व शनिवार को सर्च अभियान के दौरान पुलिस बल ने 120 आईईडी बरामद किया है। बरामद किए गए थे।सर्च अभियान में आईईडी के अलावा नक्सली साहित्य, आपसी संवाद के लिए उपयोग में लाया जाने वाला वायरलेस सेट, नक्सलियों की यूनिफॉर्म भी भारी मात्रा में बरामद की गई थी
पुलिस के मुताबिक इससे पहले 31 अक्टूबर को 200 आईईडी की बरामदगी हुई थी। बूढ़ा पहाड़ में सीआरपीएफ 172 और 62 बटालियन, झारखंड जगुआर और कोबरा 203 बटालियन का संयुक्त अभियान चल रहा है।
19 अक्टूबर को सर्च अभियान के दौरान दो ग्रेनेड, 51 आईईडी सहित अन्य विस्फोटक बरामद किए गए थे
वहीं 18 अक्टूबर को भी 22 आईईडी, दो वायरलेस सेट, डेटोनेटर सहित अन्य सामग्री बरामद की गई थी। पुलिस ने बताया कि थोड़ी सी चूक से अभियान में लगे पुलिस बल को भारी नुकसान हो सकता था।