झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

नगर कांग्रेस की नगर अध्यक्ष रानी कलुण्डिया एवं नगर उपाध्यक्ष रमेश कुमार बालमुचू के नेतृत्व में नव मनोनीत जिलाध्यक्ष विशु हेम्ब्रम का रोड़ नंबर चार स्थित अंबेडकर चौक में स्वागत किया गया

सरायकेला खरसावां – आज नगर कांग्रेस की नगर अध्यक्ष रानी कलुण्डिया एवं नगर उपाध्यक्ष रमेश कुमार बालमुचू के नेतृत्व में नव मनोनीत जिलाध्यक्ष विशु हेम्ब्रम का रोड़ नंबर चार स्थित अंबेडकर चौक में स्वागत किया गया । और डॉ भीमराव अंबेडकर का माला अर्पण कर पुण्यतिथि मनाया गया ।इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता समरेंद्र तिवारी ,राम चरण महतो ,प्रकाश मंडल अनामिका सरकार, कुणाल राय, आदर्श कुमार विष्णु कुमार ,सूरज कुमार शर्मा,संदीप गोप लखन मुंदुइया,सोनी पायरा ,रीना कुमारी, आदि उपस्थित थे।
जिलाध्यक्ष विशु हेम्ब्रम ने संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केंद्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्रीय महासचिव झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अविनाश कुमार पांडे झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर कार्यकरणी अध्यक्ष सह पश्चिम सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा,कार्यकारणी अध्यक्ष बंधु तिर्की कार्यकारणी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, कार्यकारणी अध्यक्ष शहजाद अनवर , केंद्रीय और झारखंड प्रदेश के सभी सम्मानित पदाधिकारी को आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिले में वरिष्ठ कार्यकर्ता या पदाधिकारियों को सम्मान मिलेगा हाथ से हाथ मिलाकर सभी नगर प्रखण्ड को मजबूत करेंगे । किसी तरह नाराज चल रहे कार्यकर्ता सह नेता को सम्मानित कर पुनः कांग्रेस पार्टी में सक्रिय एवं जिम्मेदारी दी जाने की बात कही।
सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन नगर कांग्रेस अध्यक्ष रानी कलुण्डिया ने दी और इस मौके पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी और कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि किसी भी समय कभी भी कार्यकर्ता को कोई भी कार्य को लेकर मेरी जरूरत पड़े तो मैं हाजिर हो जाऊंगी।