झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती अंतर्राष्ट्रीय संगठन भारतीय जन महासभा के लोगों ने जमशेदपुर के आम बागान साकची स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर मनाई

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती अंतर्राष्ट्रीय संगठन भारतीय जन महासभा के लोगों ने जमशेदपुर के आम बागान साकची स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर मनाई

इस शुभ अवसर पर संस्था के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि नेताजी को खोजा नहीं गया और उन्हें भारत का प्रथम प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया।
पोद्दार ने सरकार से मांग की है कि भारतीय नोटों पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फोटो लगाई जाए।
इस शुभ अवसर पर श्री पोद्दार के अलावे एडवोकेट सतीश चंद्र बर्नवाल, सतीश गुप्ता, विजय कुमार कंधवे, ज्ञानेंद्र मालाकार, भवेश चंद्र डे आदि सम्मिलित थे।
इसके अलावे देश-विदेश के अनेक स्थानों पर भी जयंती मनाई गई। जिसमें सिंगापुर से डॉ प्रतिभा गर्ग व बिदेह नंदनी चौधरी, नागपुर महाराष्ट्र से अनुसूया अग्रवाल, जमशेदपुर से इंद्र देव प्रसाद, अजीत सिंह, प्रकाश मेहता, पूनम मेहता, पिंकी देवी, आरती श्रीवास्तव विपुला, किरण कुमारी वर्तनी, सबिता ठाकुर दीप, गोड्डा से बासुदेव पंडित, रायबरेली से हरीश चंद्र त्रिपाठी, जयपुर से ओम प्रकाश अग्रवाल, रेखा देवी, करौली राजस्थान से अशोक गोयनका, कोलकाता से अरुण अग्रवाल, शालिनी सोंथालिया, सुखेन मुखोपाध्याय व मेघाश्री मुखोपाध्याय, शाहजहांपुर से नीलम सिंह एवं दिल्ली से अर्चना वर्मा आदि अनेक लोगों के नाम सम्मिलित हैं