झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

नीतीश सरकार के खिलाफ है बिहार की जनता :सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर:बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार नीतीश सरकार के खिलाफ बिहार में हवा चल रही है। जनसंपर्क के लिए जहां भी भाजपा और जदयू के नेता जाते हैं वही जनता घेर कर सवाल जवाब शुरू कर देती है। खासकर युवा वर्ग नीतीश सरकार के खिलाफ आक्रोशित में है। नीतीश सरकार पिछले सतरह वर्षों से बिहार में कोई विकास नहीं कर सकी सिर्फ बयानबाजी में और लालू प्रसाद यादव के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगाने में पूरा समय बर्बाद कर दिया। येही कारण है कि बिहार के वोटर इस बार एनडीए के खिलाफ मतदान करने का मन बना चुकी है। बिहार में पलायन बेरोजगारी और किसानों की हालत खराब है। रोजगार का कोई अवसर बिहार में नहीं है। करोना काल में जितने प्रवासी बिहार लौटे आखिरकार रोजी-रोटी की तलाश में फिर बिहार से बाहर चले गए। नीतीश सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कुछ नहीं कर सकी। इस बार जात पात और धर्म के नाम पर कोई भी कार्ड एनडीए चलती है तो बिहार की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। बिहार के वोटर नीतीश सरकार को हटाने के लिए मन बना चुकी है। उक्त बातें सामाजिक न्याय के पक्षधर सुधीर कुमार पप्पू ने कहीं हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के माहौल से पता चलता है कि इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं जिसे जनता भी पसंद कर रही है।