मुसाबनी वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरुर डालेंगे
मुसाबनी – वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरुर डालेंगे थीम पर आज मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 शपथ ग्रहण कराया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि 25 जनवरी को हर साल भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1950 में भारत में चुनाव आयोग की स्थापना के दिन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। देश की जनता के लिए मतदान सबसे महत्वपूर्ण अधिकारों में से एक है जो लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति के पास है। वोट देने का अधिकार आम जनता को यह नियंत्रित करने में मदद करता है कि कौन शासन करेगें और आप अपने समुदाय या देश में किस प्रकार की विकास और कल्याण योजनाए चाहते हैं। अक्सर देखा जाता है कि लाखों लोग चुनाव के दौरान मतदान की जिम्मेदारी से कतराते हैं या उन कदमों से अनजान होते हैं, जिन्हें एक जागरूक नागरिक के रूप में उन्हे उठाने की आवश्कता होती है। इसे ठीक करने और लोगों को मतदान के लिए पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर प्रखंड के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।*=========================*
सम्बंधित समाचार
मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्वारा जागरूकता कार रैली निकाला गया
प्रखण्डवार संगठन प्रभारी के पद पर नियुक्त किए गए जिला पदाधिकारी : आनन्द बिहारी दुबे
लाख टके का सवाल, झारखंड की भागीदारी रहेगी या नहीं झारखंड का प्रतिनिधित्व काटने पर अड़ा बिहार सिख प्रतिनिधि बोर्ड