झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मुरमडीह में भाजपा प्रखंड स्तरीय कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, पार्टी मजबूती पर बनी रणनीति

सरायकेला खरसावां –  मुरमडीह में भाजपा प्रखंड स्तरीय कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, पार्टी मजबूती पर बनी रणनीति

सरायकेला खरसावां  राजनगर के मुरुमडीह में भाजपा पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष नारायण महतो की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। जहाँ मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली,एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा,जिला मंत्री शंकर सामंड आदि मौजूद थे।वहीं राजनगर पश्चिमी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यसमिति की बैठक में बूथ कमेटी की मजबूती पर जोर दिया गया।इस दौरान अजय सरदार को एसटी मोर्चा प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया इस मौके पर उपस्थित गणेश महाली ने कहा – बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत। हमें पूर्ण विश्वास है हमारे सभी प्रभावशाली कार्यकर्ता है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हमारी पार्टी पूरी तरह तैयार है।और इस बार झारखंड में चाहे लोकसभा हो या विधानसभा दोनों में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत का परचम लहरायेगी।