झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मानगो गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह में शामिल होने के लिए उमड़े कांग्रेसजन

मानगो गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह में शामिल होने के लिए उमड़े कांग्रेसजन

जमशेदपुर : मानगो झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गांधी मैदान मानगो स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष लोकतंत्र को बचाने के लिए बृहद पैमाने पर सत्याग्रह का आयोजन सुबह 10:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक आयोजित किया गया सत्याग्रह कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संयोजक बृजमोहन गुप्ता उर्फ गुड्डू गुप्ता ने किया। सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपिता के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया, तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के तरफ से सत्याग्रह स्थल पर उपस्थित कांग्रेसजनों को माला पहनाकर सत्याग्रह में विधिवत रूप से बैठाया गया। जिसमें सुबह से ही कांग्रेसजनों का तांता लगा रहा। सभी कांग्रेसजन के बीच में चर्चा रहीं की वर्तमान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, यह देश को चलाने में असफल हो रहे है। इन्ही सभी बातों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार संसद में उठाते हैं तो रोका जा रहा है, माईक बंद कर दी जा रही है। इसलिए सड़कों पर और जनता के बीच उठा रहे हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी घबड़ा कर आनन-फानन में केश करवा रही है और राहुल गांधी को बोलने से रोक रही है। यहां तक कि उन्हें सजा दिलवा रही है। लोकसभा से सदस्यता निरस्त करवाने में भारतीय जनता पार्टी का ही योगदान है कि राहुल गांधी बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी उपक्रमों को बेचने के खिलाफ आवाज उठाने,अदानी एवं मोदी के सांठगांठ पर लगातार सवाल उठा रहे हैं, यहां तक कहा कि अडानी के 20 हजार करोड़ किनके है, यह भी बताया जाए। जिसके लिए राहुल गांधी का सदस्यता ही खत्म कर दिया गया। अब भाजपा के कारण लोकतंत्र खतरे में है और लोकतंत्र को काफी हानि पहुंच रही है, यह विडंबना है,मोदी सरकार विपक्षी पार्टियों को देखना नहीं चाहती है। यह क्रांति हर घर तक जाएगी।
सत्याग्रह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, विशिष्ट अतिथिगण में वि स प्रभारी देबू चटर्जी, सुरेश धारी, प्रदेश महामंत्री विजय खान, राकेश तिवारी प्रदेश सचिव, ब्रजेन्द्र तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर, 15-सूत्रीय सदस्य रियाजुद्दीन खान, प्रदेश सचिव खगेन चन्द्र महतो, सामंता कुमार, डाॅ परितोष सिंह, शफीअहमद खान, प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वर कुमार सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि नागेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज झा, संजय तिवारी, बबुआ झा प्रखण्ड अध्यक्ष कदमा, अजय मिश्र, मौलाना अंसार खान, रेयाज खान, फिरोज खान, रईस रिजवी छब्बन, अतुल गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, एआईपीसी चेयरमैन अफ्सर इमाम, पवन कुमार बबलू, प्रभात ठाकुर, सुबोध पाल, बबन शुक्ला, राज कुमार दास, अखिलेश सिंह अध्यक्ष एमजीएम मण्डल, पवन बिहारी ओझा, जेपी साहू, लव कुमार निराला, संजय घोष प्रखण्ड अध्यक्ष बिरसानगर, संजय शर्मा, अमित प्रसाद, कैसर आलम अंसारी, आमिर सोहेल, बीजिंग सिंह, विनोद साहू, सुरेन्द्र गुप्ता, अनुज प्रसाद, लोकेश, अनुप मिश्रा, चंदन झा, मोहन सिंह, दिनेश लोहरा, मृत्युंजय पाण्डेय, आर पी यादव, दिलीप सिंह राणा, राहुल यादव, अख्तर अध्यक्ष आजादनगर मण्डल, टाकु, श्याम किंकर झा, अनवारुल हक, कैलाश रजक, राजेश रजक, संजीव झा, गुरूचरन महंती, दिनेश पोद्दार, मनोज भगत, सुरज रजक, मुन्ना प्रसाद, गिच्चू अग्रवाल, इरसाद हैदर, मोती खान, जितेन सिंह, राहुल गोस्वामी मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
सत्याग्रह कार्यक्रम में उमड़े कांग्रेसजन मानगो प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वर कुमार सिंह एवं प्रदेश प्रतिनिधि नागेंद्र प्रताप सिंह ने स्वागत किया।