झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कोरोना इफ़ेक्ट : रांची डीटीओ ऑफिस दो दिन तक बंद

रांची। रांची डीटीओ ऑफिस में एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिला परिवहन कार्यालय दो दिन तक बंद कर दिया गया है। इधर, मंगलवार को अपना काम कराने आए लोगों को बिना काम कराए ही लौटना पड़ा।

वहां के कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद कार्यालय के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। इधर, डीटीओ प्रवीण कुमार प्रकाश ने बताया कि दो दिन कार्यालय बंद रखकर सेनेटाइजेशन का काम किया जाएगा।

कई कार्यालय पहले से बंद

रांची सिविल कोर्ट की पांच अदालतें भी बंद की गई थीं। निगम में उप नगर आयुक्त और उनके चालक के संक्रमित पाए जाने के बाद निगम कार्यालय को भी नौ से 13 अगस्त तक बंद किया गया था। वहीं अरगोड़ा व कचहरी स्थित निबंधन कार्यालय को भी पांच दिनों के लिए बंद किया गया था।