जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्कालीन अध्यक्ष निर्मल महतो के नाम पर कोल्हान विश्वविद्यालय का नाम बदलकर शहीद निर्मल महतो विश्वविद्यालय रखा जाए। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग कि है कि निर्मल महतो को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद निर्मल महतो विश्वविद्यालय का नाम दिया जाय जो चाईबासा में फिलहाल कोल्हान विश्वविद्यालय है। निर्मल महतो ने झामुमो के अध्यक्ष रहते हुए पार्टी संगठन के लिए काफी कुछ किया संगठन को विस्तार मजबूती प्रदान किया। उन्होंने गरीब और शोषित लोगों को न्याय दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। उनकी लोकप्रियता के कारण साजिश कर उनकी हत्या कर दी गई। सुधीर कुमार पप्पू ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री से मांग की है कि शहीद निर्मल महतो झारखंड में एक आवाज बनकर उभरे थे। इसलिए आपसे आग्रह है कि उनकी मांगों पर विचार करते हुए इस दिशा में पहल करते हुए इस नामकरण पर गंभीरता से विचार करें झारखंड में दूसरे विश्वविद्यालय का नाम भी शहीदों के नाम पर है इसीलिए कोल्हान विश्वविद्यालय का नाम बदलकर शहीद निर्मल महतो विश्वविद्यालय किया जाए।
सम्बंधित समाचार
कांड्रा बाजार में स्थित बड़ा बजरंगवाली मंदिर में चैती पूजा नवरात्रा की शुरुआत सैकड़ों की संख्या मे महिला कुंवारी कन्या द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी
महिलाएं अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो -डॉ परितोष सिंह आदिवासी यंग बॉयज कमिटी द्वारा किया गया महिलाओं का सम्मान
एक्सएलआरआइ में जुटेंगे देश और दुनिया के दिग्गज, सप्लाइ चेन मैनेजमेंट पर होगा मंथन