झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

किस उम्र में कितने घंटे की नींद लेना जरूरी होता है

आपने ये तो सुना ही होगा कि जल्दी उठना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है और ये भी जानते होंगे कि भरपूर नींद लेने से स्वास्थ ठीक रहता है, लेकिन कभी-कभी ज्यादा सोना या देर तक जगना भी आपके शरीर के लिए घातक साबित होता है। खास कर अब जिस तरह के माहौल में रह रहे हैं। इस भागते समय में किसी के खाने का समय नहीं, तो किसी के पास सोना का समय नहीं। हर कोई अपनी जिंदगी में किसी न किसी का काम के चलते वयस्थ चल रहा है, जिसका सीधा असर हमारे लाइफस्टाइल पर पड़ता है। साथ ही हमारे स्वास्थय पर भी।

कभी-कभी ऐसा होता होगा कि आप हर समय थका हुआ महसूस करते हैं और आपका मन भी कहीं जाने को नहीं करता। हर समय आलस बना रहता है। ये कोई आम बात नहीं है। इसका मतलब है आप अपने स्वास्थ के साथ छेड़-छाड़ कर रहे हैं यानि कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है। देखा जाए तो ज्यादातर लोगों को यह तो पता होता है कि उनको कितना नींद लेनी चाहिए थी, लेकिन अगर उतनी भी नहीं ले पाते तो ये बात आम नहीं है। आपको कितनी नींद लेनी चाहिए यह पता नहीं होता, लेकिन ये पता होना बेहद जरूरी है।

शोध में सामने आया नींद पूरी न करना बनता है परेशानियों का कारण

अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूरी नींद लेना उतना हा जरूरी होता है,जितना की आपकी बॉडी के लिए खाना। इतना ही नहीं डॉक्टर्स का भी यही कहना है कि हर इंसान को कम से कम सात से नौ घंटे की अपनी नींद को लेना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती तो क्या होता है। कम सोने की वजह से गुस्सा, टेंशन और चिड़चिड़ापन आदि होता है। साथ ही यह मानसिक तनाव का मुख्य कारण भी बनता है। अमरीका में हुए एक शोध में ये पता चला है कि नींद व्यक्ति की उम्र पर निर्भर करती है।

वहीं अगर आप भरपूर नींद लेते तो इससे आपके दिमाग को शांति मिलती है, पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। साथ ही आपके इम्यून सिस्टम की क्षमता भी तेज होती है। तो चलिए हम आपको बताते हैं स्वस्थ रहने के लिए किसी उम्र के इंसान को उसके हिस्से की नींद कितने घंटे में पूरी करनी होती है, दोपहर को मिला कर।

1). नवजात (0 -3 महीने तक)- नवजात बच्चों को हर दिन 11 से 19 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
2). शिशु (9-11 महीने तक) – शिशुओं के लिए 10 से 14 घंटे की नींद लेने की सलाह दी गई है।
3). छोटा बच्चा (1-2 साल तक) – इनके लिए 4 से 16 घंटों की नींद की सलाह दी गई है।
4). बच्चे (3 – 5 साल तक) – विशेषज्ञ इनके लिए 10 से 14 घंटों की नींद की सलाह देते हैं।
5). स्कूल जाने की उम्र के बच्चे (9-13 साल तक) – इन बच्चों के लिए नेशनल स्लीप फाउंडेशन (NSF) 4 से 12 घंटे नींद की सलाह देता है।
6). किशोरावस्था (14-30 साल तक) – इन्हें 4 से 11 घंटे की नींद की सलाह दी गई है।
7). वयस्क (30 साल से लेकर 65 तक ) – इस उम्र के लोगों के लिए 9 से10 घंटे की नींद की सलाह दी गई है।
8). वयस्क (45 साल से ज़्यादा) – इस उम्र के स्वास्थ्य लोगों के लिए 5 से 7 घंटे की नींद की सलाह दी गई है। इस उम्र में नींद कम आती है अगर दिन भर में लगभग 5 से 4 घंटा अच्छी नींद हो जाए तो भी काफी है।

About Post Author