जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिल्ली के तुगलक रोड स्थित सरकारी आवास पर पौधारोपण किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पौधा लगाने की अपील की.
सरायकेला: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को दिल्ली के तुगलक रोड स्थित सरकारी आवास पर पौधारोपण किया. उन्होंने इस मौके के लिए गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद कहा. अर्जुन मुंडा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी पौधा लगाकर संरक्षित करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा की तरफ से आयोजित पौधारोपण में बीजेपी के नेता बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के दिशा निर्देशानुसार पौधारोपण कार्यक्रम सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर वार्ड संख्या 7 के प्रभारी सह युवा मोर्चा के आदित्यपुर
मंडल अध्यक्ष महेंद्र नाथ चौधरी और भाजपा आदित्यपूर मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी झा के नेतृत्व में वार्ड संख्या 7 के श्मशान काली मंदिर प्रांगण में 51 वृक्ष का पौधारोपण कार्यक्रम किया गया.
कोरोना महामारी काल में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ. इसमें मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुराग जयसवाल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश सिंह, रामानुज रानू, अमितेश, अंकित तिवारी, किशन प्रधान, रूपेश गोराई, विमल मुखी, नारायण गोराई, सुशांत मंडल, महेंद्र नायक एवं काली मंदिर के पुजारी लोटन ठाकुर उपस्थित थे. भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने कहा कि इस पौधारोपण कार्यक्रम को करने का उद्देश्य यही है कि लोग अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर इस संसार को हरा भरा करें और एक प्रदूषण मुक्त समाज का गठन करें.
सम्बंधित समाचार
झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों के 786 पद खाली, 173 नई बहाली से कितनी बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
गोड्डा कोर्ट में प्रेमी युगल की शादी में खलल! धर्म आ रहा आड़े पर दोनों साथ रहने को अड़े
गिरिडीह में ग्रामीणों का हंगामा और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, धनेश्वर महतो की मौत मामले में कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष